पिछले कुछ वर्षों में कई कारणों से रेलवे में भर्ती का दबाव बढ़ गया है. कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा रिटायर हो चुका है, जबकि रेलवे का नेटवर्क भी बढ़ा और नया तकनीकी सुधार किए गए हैं. जैसे नई सुरक्षा सिस्टम, बिजली से चलने वाली ट्रेनें, मशीनी संचालन और डिजिटल तकनीकें. इन बदलावों की वजह से नए पद भी बनाए गए हैं, जिनकी भर्ती करनी जरूरी हो गई है.
वर्ष 2024 का भर्ती अभियान कितना बड़ा है?
ALP: 18,799 पद, 18,40,347 आवेदन
तकनीशियन: 14,298 पद, 26,99,892 आवेदन
RPF कांस्टेबल: 4,208 पद, 45,30,288 आवेदन
2024-25 की भर्ती में कंपटीशन बहुत तेज रही. उदाहरण के लिए RPF कांस्टेबल के लिए हर पद पर 1,076 से ज्यादा उम्मीदवार थे, जबकि नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट पदों के लिए लगभग 720 उम्मीदवार हर पद पर आए. तकनीशियन पदों पर करीब 189 और ALP पदों पर लगभग 98 उम्मीदवार हर पद के लिए कंपटीशन कर रहे हैं.
भर्ती की प्रक्रिया कैसी चल रही है?
2025 की भर्ती योजना क्या है?
2024 में घोषित वार्षिक भर्ती कैलेंडर के अनुसार, 2025 में भी भर्ती जारी रहेगी. अब तक दो बड़ी अधिसूचनाएं जारी हो चुकी हैं:
CEN 01/2025 – सहायक लिपिक (ALP) के लिए 9,970 पद (मार्च 2025 में परीक्षा)
CEN 02/2025 – तकनीशियन के लिए 6,238 पद (जून 2025 में परीक्षा)
पिछले सालों में भर्ती में क्या बदलाव आए?
वर्ष 2004 से 2014 के बीच रेलवे ने 4.11 लाख कर्मचारियों की भर्ती की थी. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 5.08 लाख हो गई है, यानी करीब एक लाख ज्यादा भर्तियां हुई हैं. इस सुधार में वार्षिक भर्ती कैलेंडर, पूरी तरह डिजिटल परीक्षाएं और बहुभाषी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) जैसे बदलाव मददगार रहे हैं. इन बदलावों से भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए आसान और पारदर्शी बनी है. मंत्रालय ने बताया कि इस प्रक्रिया में कोई पेपर लीक या गड़बड़ी नहीं हुई है.