वीर दुर्गादास जयंती पर खरगोन में निकली शोभायात्रा: 60 गांव के 5000 लोग हुए शामिल, 70 प्रतिभाओं का सम्मान, धर्मशाला के लिए 2 करोड़ की मदद का आश्वासन – Khargone News

वीर दुर्गादास जयंती पर खरगोन में निकली शोभायात्रा:  60 गांव के 5000 लोग हुए शामिल, 70 प्रतिभाओं का सम्मान, धर्मशाला के लिए 2 करोड़ की मदद का आश्वासन – Khargone News


खरगोन में प्रगतिशील राठौड़ समाज ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। रैली में 60 गांव के लगभग 5 हजार लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद समाज के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।

.

70 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया शोभायात्रा के बाद राधा कुंज में समारोह हुआ, जिसमें समाज की 70 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।सम्मानित करने वालों में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम तेली शामिल थे।

विधायक ने धर्मशाला के लिए 2 करोड़ अनुदान का आश्वासन दिया समाज अध्यक्ष मिश्रीलाल राठौड़ ने बताया कि मंत्री ने राठौड़ समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए शासन स्तर से 2 करोड़ रुपए की अनुदान राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा धर्मशाला निर्माण के साथ वीर दुर्गादास महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भी पूरा प्रयास किया जाएगा।

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़, अखिल भारतीय राठौड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद राठौड़, डॉ. लवेश राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने वीर दुर्गादास महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

शोभायात्रा के दौरान की तस्वीरें



Source link