सतना में पुलिस बैंड की धुन पर निकली तिरंगा यात्रा: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने हर घर तिरंगा की शपथ दिलाई – Satna News

सतना में पुलिस बैंड की धुन पर निकली तिरंगा यात्रा:  राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने हर घर तिरंगा की शपथ दिलाई – Satna News


सतना में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान की शप

.

मंत्री ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद परेड ग्राउंड से देशभक्ति की धुन के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल सभी लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था।

यात्रा कोठी मोड से शुरू होकर, सिविल लाइन चौक और चौपाटी होते हुए अमर जवान स्मारक पर समाप्त हुई। स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ संजना जैन और नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीना मौजूद रहे। एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।



Source link