छतरपुर के रगौली गांव में एक युवक को सांप के काटने के बाद परिजनों ने पहले झाड़फूंक का सहारा लिया। मंगलवार सुबह 4 बजे 20 वर्षीय भारत रैकवार को घर में सोते समय सांप ने काट लिया था। परिजनों ने सांप को मार दिया।
.
भारत खेती का काम करता है। सांप के काटने के बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। कुछ देर बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। लेकिन परिजन उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय गांव में झाड़फूंक के लिए ले गए।
पिता छन्नू रैकवार के मुताबिक झाड़फूंक के बाद उन्हें लगा कि बेटे को आराम मिल गया है। वे सभी अपने घरेलू कामों में लग गए। लेकिन देर रात भारत की हालत फिर बिगड़ने लगी। करीब 16 घंटे बाद उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें..
मानसून में बढ़ता सांप काटने का जोखिम; सांप काटे तो तुरंत करें ये 5 काम, न करें 4 गलतियां

मानसून के दौरान तेज बारिश से सांपों के बिलों या छिपने वाली जगहों में पानी भर जाता है। इससे सांप सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं। इस दौरान वे घर, दुकान और खेत-खलिहान की ओर रुख करते हैं। ऐसे में वे कई बार लोगों को डस लेते हैं। सही जानकारी और थोड़ी सी सावधानी हमें इस खतरे से बचा सकती है। पूरी खबर पढ़ें..