आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर में तीन दोष होते हैं वात, पित्त और कफ. इनमें से कफ और पित्त का असंतुलन अक्सर खानपान, गलत लाइफस्टाइल और मौसम के बदलाव की वजह से बढ़ जाता है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि इसे आप घर बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं, वो भी बिना महंगी दवाइयों के.
वमन क्रिया क्या है और कैसे करें?
डॉक्टर अत्रे बताते हैं कि सुबह खाली पेट आपको गुनगुना (गर्म) पानी पीना है. इतना कि पेट पूरी तरह भर जाए. इसके बाद हल्के-हल्के गले को साफ करते हुए पानी को उल्टी के जरिए बाहर निकालना है. इससे पेट और सीने में जमा बलगम, टॉक्सिन और कफ बाहर निकल जाता है.
ध्यान रखने वाली बातें
वमन क्रिया हमेशा सुबह खाली पेट करें.
पानी हल्का गुनगुना ही होना चाहिए, ठंडा पानी नुकसान कर सकता है.
आयुर्वेद में कहा भी गया है कि “शरीर की सफाई, मन की सफाई की पहली सीढ़ी है.”तो अगर आप भी दवाइयों पर निर्भर हुए बिना कफ-पित्त को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो वमन क्रिया को अपनी हेल्थ रूटीन में शामिल करना एक बेहतरीन फैसला हो सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.