बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
- भोपाल और इंदौर में अब बिना हेलमेट के टू व्हीलर्स चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। सीएनजी पंप पर भी गैस नहीं भरी जाएगी। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार (30 जुलाई) को यह आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
हज-2026 के लिए आज होगा डिजिटल कुर्रा
- मध्य प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज-2026 के लिए चयन प्रक्रिया डिजिटल कुर्रा (Digital Random Selection) के माध्यम से 13 अगस्त 2025 को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई में होगा और इसका सीधा प्रसारण हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर किया जाएगा।पढ़ें पूरी खबर
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शीतल हाइट्स, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, जहांगीराबाद बाजार, फॉरर्च्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आसाराम चौराहा, गांधीनगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा, प्रकृति परिसर, पीपलनेर, हाइटेक सिटी एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक साकेत नगर, 9ए और 9 बी, अलकापुरी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, बीडीए कॉम्पलेक्स एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सूरज नगर, बरखेड़ी कलां, सेवनिया, गौरा, बिसनखेड़ी एवं आसपास।पढ़ें पूरी खबर