हमारे जवान लौटकर नहीं आते, लेकिन हम क्रिकेट खेलते हैं…BCCI पर भड़के हरभजन

हमारे जवान लौटकर नहीं आते, लेकिन हम क्रिकेट खेलते हैं…BCCI पर भड़के हरभजन


नई दिल्ली: एशिया कप में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में ग्रुप स्टेज का मैच होना है. इसे लेकर देशभर में गुस्सा है. लोग पहलगाम हमले के बावजूद पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने का विरोध कर रहे हैं. इस बीच हरभजन सिंह ने भी बीसीसीआई के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है.

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि जहां हमारे सैनिक पाकिस्तान से देश की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबला हो रहा है. मंच चाहे जो हो, लेकिन ये मैच बेईमानी है. हरभजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा:

उन्हें यह समझने की जरूरत है कि क्या महत्वपूर्ण है और क्या नहीं. यह बहुत सरल है. मेरे लिए जो सैनिक सीमा पर खड़ा है, जिसका परिवार अक्सर उसे देख नहीं पाता, जो शहादत देकर कभी घर नहीं लौटता, उनका बलिदान हम सभी के लिए बहुत बड़ा है. इसकी तुलना में यह बहुत छोटी बात है कि हम एक क्रिकेट मैच खेलना नहीं छोड़ सकते. यह बहुत छोटी बात है.

भारत के लिए 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले हरभजन सिंह को नहीं लगता कि कोई भी चीज ‘देश से बड़ी’ है. उन्होंने आगे कहा:

हमारी सरकार का भी यही रुख है, ‘खून और पानी एक साथ नहीं रह सकते’. ऐसा नहीं हो सकता कि सीमा पर लड़ाई हो, दोनों देशों के बीच तनाव हो और हम क्रिकेट खेलने जाएं. हमारी जो भी पहचान है, वह इस देश की वजह से है. चाहे आप खिलाड़ी हों, अभिनेता हों या कोई और, कोई भी देश से बड़ा नहीं है. देश पहले आता है और हमें इसके प्रति जो कर्तव्य निभाने हैं उन्हें पूरा करना चाहिए.

‘टर्बनेटर’ ने नेशनल मीडिया पर पाकिस्तान जो कुछ भी कहता या करता है उसका बहिष्कार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने आगे कहा:

जैसा कि मैंने कहा क्रिकेटरों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए, लेकिन मीडिया को भी उन्हें और उनकी प्रतिक्रियाओं को टेलीविजन पर नहीं दिखाना चाहिए.वे अपने देश में बैठे हैं और जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन हमें उन्हें हाईलाइट नहीं करना चाहिए.

आपको याद होगा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 25 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद सरहद पर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे. दोनों ओर से जमकर शक्ति प्रदर्शन हुआ था.



Source link