Achar Recipe: बारिश में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अचार, बनाना बेहद आसान, आम-आंवला से कम लगेगा तेल-मसाला

Achar Recipe: बारिश में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अचार, बनाना बेहद आसान, आम-आंवला से कम लगेगा तेल-मसाला


Last Updated:

Karonda Achar Recipe: एक ऐसा अचार है, जो बारिश के मौसम में खूब खाया जाता है. इसका मजा बस कुछ ही दिन रहता है. यही वजह है कि इसकी खूब डिमांड भी होती. आम से लेकर आंवला का अचार तो आपने खाया ही होगा, लेकिन करौंदा का अचार…

करौंदा छोटा, लेकिन बेहद स्वादिष्ट और खट्टा फल होता है. इसका अचार खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. इसका खट्टा-चटपटा स्वाद न सिर्फ दाल-चावल बल्कि रोटी-पराठे के साथ भी लाजवाब लगता है.

Chhatarpur

करौंदे का अचार एक ऐसा व्यंजन है जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है. यह साधारण भोजन को भी स्वादिष्ट बना देता है. अधिकतर लोग आम का अचार बनाते हैं, जो गर्मियों में बनाया जाता है और बहुत लोकप्रिय है. लेकिन, करौंदे का अचार बारिश के सीजन में ही बनाया जाता है.

Food

करौंदा एक छोटा फल है, जिसमें प्राकृतिक खट्टापन होता है. इसका अचार बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह स्वाद में भी बेहद लजीज होता है. खास बात ये है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से बनाया जा सकता है, वो भी बिना किसी खास सामग्री या मेहनत के.

Food

आजकल बारिश के मौसम में बाजार में करौंदे काफी सस्ते मिल जाते हैं. ऐसे में इसे आसान विधि से करौंदे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह से धोकर रख लें. इसके बाद एक सूती कपड़े पर रख दें, ताकि इसका पानी सूख जाए.

Food

जब पानी सूख जाए तो इसे बीच में से दो भागों में काटकर कपड़े पर ही रखा रहने दें. हालांकि, इसके बाद फिर से करौंदों को धूप में सुखाकर रख देना हैं. इससे करौंदा जल्दी खराब नहीं होता है.

Food

इसके बाद अब बारी आती है, मसाले तैयार करने की. उसके लिए सबसे पहले अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तब गैस धीमी कर दें और उसमें हींग डालें. फिर मेथी दाना, सौंफ और दरदरी राई डालकर हल्का भून लें.

Food

मसाले जब पूरी तरह से भुन जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे तरह से मिक्स करें. इसके बाद इसमें कटे हुए करौंदे डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें.

Food

अब इसे आखिर में पांच मिनट तक पकाएं. इससे करौंदे थोड़े नरम हो जाएंगे और मसाले भी इसमें मिल जाएं. अब अचार को ठंडा होने दें और फिर उसे साफ और सूखे कांच के जार में भरें. दाल-चावल से लेकर रोटी-पराठे के साथ भी ये कमाल का लगता है.

homelifestyle

बारिश में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अचार, बनाना बेहद आसान, कम लगेगा तेल-मसाला



Source link