Narmadapuram News: दहाड़ थम गई… सतपुड़ा के जंगल में बाघ मृत मिला, आपसी रंजिश का शक

Narmadapuram News: दहाड़ थम गई… सतपुड़ा के जंगल में बाघ मृत मिला, आपसी रंजिश का शक


Last Updated:

Tiger Death Narmadapuram: नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में एक बाघ मृत पाया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दहाड़ थम गई... सतपुड़ा के जंगल में बाघ मृत मिला, आपसी रंजिश का शकमध्यप्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व हैं.
Tiger Found Dead MP. जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से चौंकाने वाली खबर आई है. यहां जंगल के बीच एक बाघ मृत मिला है. वन विभाग को शक है कि उसकी मौत आपसी लड़ाई में हुई होगी. अब मामले की जांच की जा रही है.

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 11 से 12 साल के बाघ टी-66 को मंगलवार को एक गश्ती दल ने अभयारण्य के लगदा बीट में मृत पाया, जिसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी. सटीआर की उप निदेशक ऋषिभा सिंह नेताम ने कहा कि वनकर्मियों और पशु चिकित्सकों द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान, अवैध शिकार का कोई संकेत नहीं मिला और बाघ के शरीर के सभी अंग सही सलामत थे.

अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण प्रथम दृष्टया इलाके में किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई होना प्रतीत होता है.’ अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए के विसरा को सील कर दिया गया है. नेताम ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शव का निस्तारण कर दिया गया.

मध्यप्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश में नौ टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच और पन्ना शामिल हैं. एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान (नवीनतम जनगणना) के अनुसार मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक 785 बाघों का घर है. इसके बाद कर्नाटक (563) और उत्तराखंड (560) का स्थान है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दहाड़ थम गई… सतपुड़ा के जंगल में बाघ मृत मिला, आपसी रंजिश का शक



Source link