Last Updated:
द हंड्रेड में लियाम लिविंगस्टन ने राशिद खान की गेंदों की जोरदार पिटाई की. लियाम ने राशिद की सिर्फ 5 गेंद में 26 रन लूट लिए. अफगान स्पिनर ने 20 गेंद में 59 रन लुटाए और विकेट एक भी नहीं लिया.
राशिद खान रोबोटिक डॉग के साथ. द हंड्रेड में मंगलवार को बर्मिंघम फोनिक्स और ओवल इनविंसिबल्स का मुकाबला हुआ. ओवल इनविंसिबल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 100 बॉल में 8 विकेट पर 180 रन बनाए. उसकी ओर से डोनोवान फेरेरा ने सबसे अधिक 63 रन की पारी खेली. जॉर्डन कॉक्स ने 44 रन बनाए. बर्मिंघम फोनिक्स ने इसके जवाब में 98 गेंद में 6 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया.
बर्मिंघम फोनिक्स के लिए कप्तान लियाम लिविंगस्टन ने सबसे अधिक 69 रन बनाए. उन्होंने ये रन महज 27 गेंद में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से बनाए. लियाम लिविंगस्टन ने सबसे अधिक पिटाई राशिद खान की. राशिद ने बर्मिंघम फोनिक्स की पारी में 76वी से 80वीं गेंद यानी कुल 5 गेंद का स्पेल किया. लियाम लिविंगस्टन ने उनके इस आखिरी स्पेल की पहली गेंद पर चौका मारा. इसके बाद लगातार तीन छक्के जड़ दिए. लियाम ने इसके बाद राशिद की पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ा. इस तरह राशिद की 5 गेंद पर 26 रन बने और बर्मिंघम फोनिक्स की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई. द हंड्रेड में एक ओवर 6 गेंद का नहीं होता है. इस टूर्नामेंट में कोई गेंदबाज या तो लगातार 5 गेंद फेंकता है या फिर वह लगातार 10 गेंद भी फेंक सकता है.
WATCH NOW! ⏯️