आज रात राजबाड़ा पर होगा सैन्य अफसरों का सम्मान: राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे बैंड, 20 से ज्यादा डांस ग्रुप दिखाएंगे अपना हुनर – Indore News

आज रात राजबाड़ा पर होगा सैन्य अफसरों का सम्मान:  राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे बैंड, 20 से ज्यादा डांस ग्रुप दिखाएंगे अपना हुनर – Indore News



इंदौर के राजबाड़ा पर 14 अगस्त की रात को आजादी का जश्न मनाया जाएगा। यहां पर सैन्य अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। ये आयोजन जन चेतना अभियान के द्वारा किया जाएगा।

.

आजादी के 78 वर्षों के प्रतीक 78 दीपों की श्रृंखला प्रज्जवलित करने के बाद राष्ट्रगीत की प्रस्तुति के साथ इस जश्न की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में बैंड स्पर्धा, देश भक्ति के गीत, देश प्रेम से ओतप्रोत नृत्य की प्रस्तुति, ध्वजारोहण और आजादी के 78 साल पूरे होने पर 78 पौंड का केक काटने जैसे जश्न मनाए जाएंगे। साथ ही नगर और देश के कई सपूतों का पुण्य स्मरण करने का साथ आयोजन मनेगा।

अभियान के संयोजक पूर्व विधायक अश्विन जोशी के मुताबिक आजादी का यह महोत्सव राजनीति से ऊपर उठकर मौजूदा युवा पीढ़ी में बढ़ती चेतना तथा अभूतपूर्व उत्साह के उद्देश्य से किया जा रहा है। महोत्सव का यह 29वां साल है।

इसके शुभारंभ के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कराने और देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए अनाम शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सेना के तीनों अंगों जल सेना, थल सेना एवं वायु सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु बीएसएफ के कर्नल, कैप्टन तथा जवानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। शहर की दो ऐसी प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इंदौर के नाम को देशभर में रोशन किया है।

कई कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुतियां

जोशी ने बताया कि महोत्सव के लिए राजबाड़ा चौक पर बड़ा मंच लगाया जाएगा। जहां शहर के ख्यातनाम बैंड मालवा स्टार, मंगलम, बॉबी बैंड आदि राष्ट्रीय गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य समूह वाल्केनो डांस ग्रुप, जीटीवी पर इंडिया डांसिंग सुपर स्टापर सुपर 14 में डांस प्रस्तुति देने वाले कलाकार भी इस मौके पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

वाल्केनो डांस एकेडमी, जैक्सन डांस ग्रुप, बीट बायज इंडिया जैसे 20 ग्रुप अपने नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति गायक अरविंद गोखले, बंडू कुलकर्णी, मनोज मयूर, प्रकाश चौहान, सुरेन्द्र कैथवास, आशीष रायकवार एवं सौन्या सिन्हा जैसे गायक तथा की-बोर्ड पर रमेश मकवाना, गीतेश सोनाईकर, ढोलकर राज बिजौरे, संदीप चौधरी, ऑक्टोपेड पर अमित साहू, अनूप कुलपारे एवं मयंक अकोदिया ढोल पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।



Source link