इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को वह घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता भी काम पर गए हुए थे और भाई भी ड्यूटी पर था। शाम को पिता घर लौटे तो घटना की जानकारी मिली।
.
परिवार के मुताबिक, उसके मोबाइल से कुछ मैसेज डिलीट मिले हैं। संभवतः वह आखिरी समय में किसी से चैट कर रही थी।
आजाद नगर पुलिस ने बताया कि वर्षा (22) पुत्री रूप बघेल, निवासी आलोक नगर मूसाखेड़ी ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता जब काम से लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद बेटे और पत्नी को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है।
पिछले 2 दिन से काम पर नहीं गई
परिजनों ने बताया कि वर्षा एक निजी कंपनी के ऑफिस में नौकरी करती थी। पिछले दो दिनों से वह काम पर नहीं जा रही थी। परिवार ने कारण पूछा तो उसने कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही। बुधवार को भी परिजन काम पर चले गए, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
परिवार ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल देखा तो स्क्रीन पर कुछ मैसेज थे, जो बाद में डिलीट हो गए और फिर मोबाइल लॉक हो गया। पुलिस ने अभी मोबाइल जब्त नहीं किया है। वर्षा के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है।
गांव से लौटकर फांसी लगा ली
इधर, आजाद नगर के विराट नगर में रंजीत (25) पुत्र छोटेलाल अहिरवार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह बुधवार को ग्राम परसून, सागर से वापस आया था। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। पिता ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
रात करीब 10 बजे मकान मालिक ने छोटेलाल को कॉल किया। वह कमरे पर पहुंचे तो रंजीत फंदे पर लटका हुआ था। रंजीत अपने पिता से अलग रहता था और एक प्लाई कंपनी में काम करता था। उसका एक बेटा और पत्नी है, जो राखी मनाने अपने गांव गए हुए थे।
पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। गुरुवार को रंजीत का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती ने सुसाइड कर लिया। वह बुधवार को घर पर अकेली थी। उसके माता पिता भी काम पर गए हुए थे। वह भाई भी ड्यूटी पर था। शाम को पिता घर आए तो घटना की जानकारी लगी। परिवार के मुताबिक उसके मोबाइल से कुछ मैसेज डिलीट मिले है। संभवत वह आखिरी समय पर किसी से चेंटिग कर रही थी। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि वर्षा(22)पुत्री रूप बघेल निवासी आलोक नगर मूसाखेड़ी ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता जब अपने काम से वापस आए तो बेटी को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद बेटे और पत्नी को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। परिजनो ने बताया कि वर्षा एक निजी कंपनी के आफिस में नौकरी करती थी। दो दिनो से वह काम पर नही जा रही थी। परिवार ने पूछा तो उसने कहां कि अभी ठीक नही लग रहा। बुधवार को भी परिजन काम पर चले गए। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। वर्षा के परिजनो ने बताया कि जब उन्होने मोबाइल देखा तो स्क्रीन पर कुछ मैसेज थे। जो बाद में डिलीट हो गए। इसके बाद मोबाइल में लॉक लग गया। पुलिस ने अभी मोबाइल जब्त नही किया है। वर्षा के परिवार में माता पिता ओर एक छोटा भाई है। जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है। गांव से आया और फांसी लगा ली इधर आजाद नगर के विराट नगर में भी रंजीत(25)पुत्र छोटेलाल अहिरवार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह बुधवार को परसून ग्राम सागर से वापस आया। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा नही खोला। पिता ने उसे कॉल किया तो उठाया नही। रात करीब 10 बजे मकान मालिक ने छोटेलाल को कॉल किया। वह कमरे पर पहुंचे तो रंजीत फंदे पर लटका था। रंजीत अपने पिता से अलग रहता था। वह एक प्लाय कंपनी मंे काम करता है। उसका एक बेटा और पत्नी है। वह राखी मनाने अपने गांव गए हुए थे। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। गुरूवार को रंजीत का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।