कुत्ते नहलाने के कितने पैसे लेती हैं अर्जुन की मंगेतर, लक्जरी पेट सैलून की ओनर

कुत्ते नहलाने के कितने पैसे लेती हैं अर्जुन की मंगेतर, लक्जरी पेट सैलून की ओनर


Last Updated:

Saaniya Chandhok Dog grooming business MR PAWS: सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक को जानवरों से हमेशा से गहरा लगाव रहा है. भारत में बढ़ते पालतू जानवरों के बिजनेस को उन्होंने एक अवसर के रूप में देखा और…और पढ़ें

कुत्ते नहलाने के कितने पैसे लेती हैं अर्जुन की मंगेतर, लक्जरी पेट सैलून की ओनरकुत्ते नहलाने के कितने पैसे लेती हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर?

नई दिल्ली: 24 घंटे पहले तक जिस लड़की को कोई जानता नहीं था, अब अचानक वही सोशल मीडिया सनसनी बन चुकी है. हर कोई उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगा है. उसकी तस्वीरें खोज रहा है. हम बात कर रहे हैं, सानिया चंडोक की. वही सानिया चंडोक, जिनकी 13 अगस्त को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से सगाई हुई.

लक्जरी पैट सैलून चलाती हैं सानिया चंडोक

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली बीवी सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद अपना एक सफल बिजनेस चला रही हैं. वह मिस्टर पॉज (MR. PAWS) की फाउंडर हैं, जो एक प्रीमियम पेट सैलून एंड स्पा सेंटर है.

कुत्ते-बिल्ली का हर एक सामान

जहां फर वाले पालूत जानवरों यानी कुत्ते और बिल्ली को लक्जरी सुविधाएं मिलती हैं. यहां इन जानवरों की हेयर कटिंग और स्पा के अलावा शैम्पू, दवाइयां, विटामिन सप्लिमेंट्स, खाने-पीने के सामान के साथ-साथ खिलौने और यहां तक की कपड़े भी मिलते हैं.

कुत्ते-बिल्ली को नहलाने की कितनी फी?

मिस्टर पॉज में कुत्तों को नहलाने और धुलाने की फीस उनके साइज और ब्रीड पर निर्भर करती है. मसलन छोटे फर वाले कुत्तों को नहलाने की औसतन फीस 1400-1500 के बीच है. मध्यम फर वाले कुत्तों को नहलाने की फीस 1500-2000 के बीच है वही बड़े कुत्तों की ग्रूमिंग में 2500-4000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इसके अलावा गोल्ड, प्लेटिनम मेंबरशिप जैसी स्कीम भी है.

अर्जुन तेंदुलकर सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर

मिस्टर पॉज की मुंबई में दो ब्रांच

मुंबई में मिस्टर पॉज (MR. PAWS) सैलून के दो ब्रांच है, पहला वर्ली में हनुमान लेन पार्क में स्थित न्यू लोढ़ा वर्ल्ड टावर के श्री लक्ष्मी सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर में स्थित है. जो मंगलवार से रविवार के बीच खुला होता है. जहां 10 बजे से लेकर शाम सात बजे तक आप भी अपने लाडले कुत्ते-बिल्ली की ग्रूमिंग करा सकते हैं तो दूसरा ह्यूजेस रोड पर है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

कुत्ते नहलाने के कितने पैसे लेती हैं अर्जुन की मंगेतर, लक्जरी पेट सैलून की ओनर



Source link