गाड़ियों में तिरंगा लगाकर यात्रा में पहुंचे पुलिसकर्मी: ​​​​​​​रायसेन में साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश, स्कूली बच्चे भी तिरंगा रैली में पहुंचे – Raisen News

गाड़ियों में तिरंगा लगाकर यात्रा में पहुंचे पुलिसकर्मी:  ​​​​​​​रायसेन में साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश, स्कूली बच्चे भी तिरंगा रैली में पहुंचे – Raisen News


रायसेन जिले में 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नगर पालिका ने शहीद स्तंभ को विशेष रूप से सजाया। सागर तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन और सीएमओ सुरेखा जाटव की उपस्थिति में विशाल तिरंगा लगाया गया।

.

शासकीय कार्यालयों और गांधी प्रतिमा को विद्युत सज्जा से सजाया गया। विकासखंड सांची के ग्राम सालेरा और सनखेड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान हर घर स्वच्छता और जल जीवन मिशन के बारे में जागरूकता फैलाई गई।

ग्राम मुरैल कला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ‘मेरा तिरंगा मेरा अभियान’ के तहत जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों और कर्मचारियों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

पुलिस के कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकाली।

पुलिस के कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकाली।



Source link