गिल की कप्तानी के मुरीद ‘सिक्सर किंग’, युवराज ने गिनाई भारतीय कप्तान की खूबी

गिल की कप्तानी के मुरीद ‘सिक्सर किंग’, युवराज ने गिनाई भारतीय कप्तान की खूबी


Last Updated:

Yuvraj Singh Statement for Shubman Gill: युवराज सिंह ने शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की है. युवी ने कहा कि विदेशी दौरे पर शुभमन गिल की बल्लेबाजी की लगातार आलोचना हो रही थी. लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड दौरे प…और पढ़ें

गिल की कप्तानी के मुरीद 'सिक्सर किंग', युवराज ने गिनाई भारतीय कप्तान की खूबीशुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंग्लैंड में 4 शतक जड़े.

नई दिल्ली. शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर 4 शतक जड़कर अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए. इससे पहले विदेशी दौरे पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर खूब आलोचना हो रही थी. लेकिन गिल ने पहली बार बतौर कप्तान टीम के लिए इंग्लैंड में जो किया उससे आलोचकों के मुंह पर ताले लग गए. दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी गिल की गुणगान कर रहे हैं. युवी को लगता है कि हाल के इंग्लैंड दौरे पर गिल का प्रदर्शन अविश्वसनीय था. क्योंकि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले विदेशी हालात में उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए जा रहे थे.

एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज के में शुभमन गिल ने चार शतक बनाए. और 754 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे. इस उपलब्धि ने उन्हें सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देश में टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाला पहला एशियाई बल्लेबाज बना दिया और इस प्रदर्शन ने मेहमान टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में मदद की. भारत के तीन दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के लंबे प्रारूप के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 25 वर्षीय गिल ने इस मुश्किल दौरे पर युवा टेस्ट टीम का नेतृत्व किया.

युवराज ने महिला क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के 50 दिन की उलटी गिनती पर आयोजित ‘50 डेज टू गो’ कार्यक्रम के इतर आईसीसी डिजिटल से कहा, ‘उनके विदेशी रिकॉर्ड पर कई सवालिया निशान थे. वह (गिल) कप्तान बने और चार टेस्ट शतक जड़े. यह अविश्वसनीय है कि जब आपको जिम्मेदारी दी जाती है तो आप उसे कैसे लेते हैं. इसलिए मुझे उन पर (भारतीय टीम पर) बहुत गर्व है. मुझे निश्चित रूप से लगता है कि यह हमारी जीत है, हालांकि यह सीरीज ड्रॉ रही क्योंकि यह युवा टीम है. और इंग्लैंड में जाकर खेलना और खुद को साबित करना आसान नहीं है.

खिलाड़ियों ने डटकर सामना किया

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने और उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार के कारण केवल तीन मैच खेलने के बावजूद सीरीज में भारत का दृढ़ संकल्प दिखा और उन्होंने ओवल में पांचवें टेस्ट में छह रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर दी. गिल के ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) रहे युवराज ने कहा कि कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों के बिना भी भारतीय टीम ने चुनौती का डटकर सामना किया. बकौल युवराज, ‘यह वाकई शानदार है क्योंकि मुझे लगता है कि जब आपके पास इंग्लैंड जाने वाली युवा टीम होती है तो बहुत दबाव होता है आप विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की जगह ले रहे होते हैं, यह आसान नहीं होता. खिलाड़ियों ने इसका डटकर सामना किया.

जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के प्रयासों की सराहना की

युवराज ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के प्रयासों की भी सराहना की, जिनकी लंबी साझेदारी की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ कराया. युवराज ने कहा, ‘टूर्नामेंट में वह पल शानदार था जब भारत ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई. मैंने बहुत लंबे समय से वाशिंगटन और जडेजा को शतक बनाते और टेस्ट मैच ड्रॉ कराते नहीं देखा. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत कुछ कहता है. निश्चित रूप से जडेजा लंबे समय से टीम में हैं. लेकिन मुझे लगता है कि टीम में युवा खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने जो किया वह अविश्वसनीय था.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

गिल की कप्तानी के मुरीद ‘सिक्सर किंग’, युवराज ने गिनाई भारतीय कप्तान की खूबी



Source link