पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पाने से नाराज ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ग्वालियर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाया। मामले में पुलिस ने महासभा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय नागरि
.
महासभा के कार्यकर्ता फूल बाग चौराहे पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। वे शेष 13 प्रतिशत आरक्षण का लाभ न मिलने से आक्रोशित थे। कार्यकर्ताओं ने सीएम के पुतले में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार इन प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इस कारण थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने ओबीसी महासभा के जीतू उर्फ जितेन्द्र लोधी, राजेश कुशवाह और हर्षिता गुर्जर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पड़ाव थाना सर्किल के सीएसपी रॉबिन जैन ने इस कार्यवाही की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।