Last Updated:
आईपीएल 2025 केकेआर जैसी कुछ टीमों के लिए बेहद खराब रहा. खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर यह सीजन भूलना चाहेंगे जो 7 पारियों में सिर्फ 142 रन बना पाए. केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.
एंडी फ्लॉवर और ओटिस गिब्सन के साथ वेंकटेश अय्यर (बाएं).मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल मेगा ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे. सिर्फ ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर उनसे बड़ी बोली लगी थी. इसीलिए वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन चर्चा में रहा. लेकिन केकेआर की तरह वेंकटेश अय्यर के लिए भी यह सीजन निराशाजनक रहा. उन्होंने सात पारियों में 142 रन बनाए और 11 मैचों में से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की.
30 वर्षीय वेंकटेश अय्यर की जब आलोचना हुई तो उन्होंने कहा कि वे केवल उन लोगों पर ध्यान देते हैं जिनका उनके जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है. उन्होंने स्पोर्ट्सक्रीड़ा से बातचीत में कहा, ‘जिन लोगों के पास ये सवाल (आलोचना) थे, वे मेरे कॉन्टैक्ट लिस्ट में भी नहीं हैं. फिर मुझे यह सोचने की भी जरूरत क्यों है कि वे क्या सोच रहे हैं? यह मेरी जिंदगी है, मेरा खेल है, मेरा करियर है. और यह मेरी टीम है जिसने मुझ पर इतना खर्च करने का फैसला किया है. इसलिए ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं.’
वेंकटेश अय्यर ने कहा, ‘बहुत से लोगों की राय होती है. यह अच्छी और बुरी हो सकती है. लेकिन मैं केवल उन लोगों से राय लेता हूं जो मुझ पर सीधा प्रभाव डालते हैं.’ अय्यर ने 62 IPL मैचों में 1468 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें