टीकमगढ़ में बान सुजारा बांध का एक गेट खुला: धसान नदी में छोड़ा जा रहा पानी, इस सीजन 45.2 इंच बारिश रिकॉर्ड – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में बान सुजारा बांध का एक गेट खुला:  धसान नदी में छोड़ा जा रहा पानी, इस सीजन 45.2 इंच बारिश रिकॉर्ड – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में इस सीजन रिकॉर्ड 45.2 इंच बारिश, औसत से 5.2 इंच ज्यादा

टीकमगढ़ में इस मानसून सीजन में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 13 अगस्त तक जिले में 45.2 इंच औसत बारिश हो चुकी है। यह सामान्य औसत 40 इंच से 5.2 इंच अधिक है। पिछले साल की तुलना में यह 17.9 इंच ज्यादा है।

.

मौसम विभाग ने आज जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में जिले में 0.3 इंच औसत बारिश हुई। मोहनगढ़ तहसील में सबसे अधिक 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बड़ागांव और पलेरा में आधा इंच तक बारिश हुई।

तहसीलवार बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पलेरा में सबसे अधिक 63.5 इंच बारिश हुई है। टीकमगढ़ में 55.4 इंच, मोहनगढ़ में 52.5 इंच, खरगापुर में 43.5 इंच और बल्देवगढ़ में 42.5 इंच बारिश दर्ज की गई। जतारा में 39.2 इंच, लिधौरा में 39 इंच और बड़ागांव में सबसे कम 30 इंच बारिश हुई।

बारिश के कारण बान सुजारा बांध में जलस्तर बढ़ने से एक गेट 0.50 मीटर खोला गया है। बांध से धसान नदी में 64 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। बान सुजारा परियोजना के एसडीओ आरएस शेजवार के अनुसार, पानी की आवक बढ़ने पर अधिक गेट खोले जा सकते हैं।



Source link