डबरा की घटना: ऑनलाइन गेम में 35 हजार हारने पर छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान – Gwalior News

डबरा की घटना:  ऑनलाइन गेम में 35 हजार हारने पर छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान – Gwalior News



कक्षा 12वीं के एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी क्योंकि वह ऑनलाइन गेम में 35 हजार रुपए हार गया था। मंगलवार देर शाम उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना से पहले परिजन से उसकी फोन पर बात हुई थी। उसने घर आने की बात कही थी, ल

.

सुसाइड से पहले उसने डबरा में यार्ड के माल गोदाम के पास डाउन मेन लाइन पर अपनी बाइक पार्क की और ट्रेन के सामने कूद गया। पुलिस ने पहले इसे सामान्य सुसाइड मानकर मर्ग कायम किया था। बुधवार को जांच के बाद उसके ऑनलाइन गेम में रुपए हारने की बात सामने आई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मोबाइल पर वह कौन सा गेम खेलता था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच में लिया है।

चाचा के बेटे के कियोस्क सेंटर पर लगी ऑनलाइन गेम की लत

सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि विकेश ने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। पिता उदयभान रावत पेशे से किसान हैं। उसकी दो बहनें हैं। वह इकलौता भाई था। उसके चाचा का बेटा गांव में ही कियोस्क सेंटर चलाता है। इस दुकान पर चचेरे भाई के साथ विकेश बैठता था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन गेम की आदत लग गई। दो दिन पहले ही उसने गांव के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए उधार लिए थे।



Source link