तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व के 2500 मामले पेंडिंग: खरगोन में 9 दिन से राजस्व अधिकारियों का प्रदर्शन जारी, छात्रों के प्रमाण बनने में हो रही देरी – Khargone News

तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व के 2500 मामले पेंडिंग:  खरगोन में 9 दिन से राजस्व अधिकारियों का प्रदर्शन जारी, छात्रों के प्रमाण बनने में हो रही देरी – Khargone News



खरगोन में 9 दिन से हड़ताल पह हैं तहसीलदार

खरगोन में न्यायिक और गैर-न्यायिक कामकाज के विभाजन के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रही। जिला मुख्यालय पर जिले की 10 तहसीलों के 30 अधिकारी आंदोलन में शामिल हैं।

.

2500 से ज्यादा मामले पेंडिंग इस वजह से राजस्व विभाग से जुड़े प्रमाण पत्र और अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। तहसीलदार महेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि जिले में 2500 से अधिक मामले लंबित हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी हैं और शिवडोला में सभी अधिकारियों ने ड्यूटी की।

प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी स्थानीय निवासी महेंद्र खांडे ने बताया कि छात्रों के कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं और राजस्व विभाग का नपती का काम भी रुका हुआ है।

पटवारी संगठन ने किया हड़ताल का समर्थन पटवारी संगठन ने हड़ताल का समर्थन किया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष सदाशिव पाटीदार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए शासन से जल्द समाधान की मांग की गई है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।



Source link