Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गर्भवती महिला को खाट में लेटाकर नाला पार कराया गया. लोगों का कहना है कि गांव में पक्की सड़क नहीं होने की वजह से ऐसी परेशानी होती है…और पढ़ें
महिला को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल.हालांकि गांव के सरपंच का कहना है कि रास्ते के लिए 23 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत भी हो गए है. सड़क का काम जल्दी हो जाएगा. इसके लिए विधायक को बुलाकर कार्यक्रम भी हुआ और नाश्ते पानी में 40 हजार रुपये खर्च कर दिए, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो सका.
बताया गया कि 9 महीने की गर्भवती रश्मि दहिया की तबीयत बुधवार दोपहर अचानक बिगड़ गई. आनन फानन में प्रसव के लिए अस्पताल ले जाना था, लेकिन एम्बुलेंस सड़क नहीं होने की वजह से नहीं पहुंच सकी. हालत बिगड़ते देख परिजनों ने चारपाई में लिटाकर 3 किलोमीटर तक का सफर नाले और कीचड़ भरे रास्ते को पार करते हुए तय किया.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें