नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा स्थित दिग्विजय सिंह पेट्रोल पंप पर डीजल चोरी की वारदात हुई। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे एक स्कॉर्पियो से आए अज्ञात लोगों ने NH-45 पर पार्किंग में खड़े ट्रक से 80 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
.
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि स्कॉर्पियो से उतरे कुछ युवकों ने सूने माहौल का फायदा उठाकर ट्रक से डीजल निकाला और फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर ट्रक चालक ने तेंदूखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो और चोरों की तलाश कर रही है।
मालिक बोले- पहली बार पंप से हुई चोरी
पेट्रोल पंप मालिक दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके पंप पर ऐसी घटना पहली बार हुई है। क्षेत्र में बढ़ती डीजल चोरी की वारदातों से ट्रक चालकों और पेट्रोल पंप संचालकों में चिंता का माहौल है।