बुरहानपुर के गणेश कलाकारों की महाराष्ट्र में धूम, 200 से ज्यादा प्रतिमाओं की जबरदस्त डिमांड

बुरहानपुर के गणेश कलाकारों की महाराष्ट्र में धूम, 200 से ज्यादा प्रतिमाओं की जबरदस्त डिमांड


Last Updated:

Burhanpur Ganesh Idol Artist: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के गणेश कलाकारों की महाराष्ट्र और गुजरात में धूम, 200 से अधिक प्रतिमाओं के ऑर्डर, 1 फीट से 15 फीट तक की मूर्तियां तैयार.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की सबसे अधिक धूम देखने को मिलती है. लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की गणेश प्रतिमाओं की महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे अधिक डिमांड है. यहां के भक्त ऑर्डर देकर बुरहानपुर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनवा रहे हैं. अमलनेर के भक्त गणेश भोई ने बताया कि यहां के कलाकारों की कलाकारी बहुत पसंद आती है, इसलिए हम यहां से भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनवा कर ले जाते हैं.

पूजा अर्चना और आराधना
10 दिन तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना और आराधना की जाती है. इस बार भी करीब 200 से अधिक प्रतिमाएं बुरहानपुर जिले से महाराष्ट्र जा रही हैं. यहां के कलाकारों की कलाकारी महाराष्ट्र के भक्तों को बहुत पसंद आ रही है.

कलाकारों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब कलाकार अजय कुमार अहीरे से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार महाराष्ट्र में हमारी कलाकारी की सबसे अधिक डिमांड है. मंडल के भक्त केवल फोटो लेकर आते हैं और हमारे द्वारा कई रूपों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं. हमारी कलाकारी को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इस बार करीब 200 से अधिक प्रतिमाएं बुरहानपुर से महाराष्ट्र के कई जिलों में जा रही हैं. गणेश उत्सव की शुरुआत होने से पहले ही भक्त प्रतिमाएं पंडाल तक लेकर जा रहे हैं.

जिले में दो दर्जन से अधिक कलाकार
यदि बुरहानपुर जिले में गणेश प्रतिमा बनाने वाले कलाकारों की बात करें तो करीब दो दर्जन से अधिक कलाकार हैं जो भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाते हैं. यहां पर एक फीट से लेकर 15 फीट तक की भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं. अनेकों रूप में भगवान गणेश की प्रतिमाएं कलाकार बना रहे हैं जो भक्तों को भी बहुत पसंद आ रही हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP के गणेश कलाकारों की महाराष्ट्र में धूम, 200 से ज्यादा प्रतिमाओं की डिमांड



Source link