मथनेर गांव में हैजा का प्रकोप: एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती, दूषित पानी से संक्रमण फैलने का अनुमान – Ashoknagar News

मथनेर गांव में हैजा का प्रकोप:  एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती, दूषित पानी से संक्रमण फैलने का अनुमान – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा क्षेत्र के मथनेर गांव में एक परिवार में हैजा का प्रकोप सामने आया है। परिवार के सदस्यों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। गुरुवार सुबह के समय अचानक से तबीयत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. जयकृत सिंह राजपू

.

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चार लोगों को गंभीर स्थिति में पाया गया। इन सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पीएचई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के नमूने लिए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि परिवार जिस हैंडपंप का पानी पी रहा था, वह दूषित हो सकता है। सुरक्षा के लिए उस हैंडपंप को तत्काल बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के अन्य सदस्यों की भी निगरानी कर रही है।



Source link