सीधी में बदमाश ने साथियों के साथ दुकान में घुसकर मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कुर्सी, डंडों और लोहे की रॉड मारी। दुकान में भी तोड़फोड़ की। घायल व्यापारी को सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से रीवा के संजय गांधी मेडिकल अ
.
पुलिस के अनुसार पुराना बस स्टैंड पर नरेंद्र मोबाइल केयर है। बुधवार को काम में बिजी होने के चलते नरेंद्र पारवानी ने दिनभर से खाना नहीं खाया था। रात करीब 8 बजे उनकी पत्नी दुकान पर स्कूटी से पति के लिए खाना लेकर पहुंची थी। इसी दौरान, उनकी स्कूटी टच हो गई। इस पर युवक ने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर नरेंद्र भी बाहर आ गया।
दुकानदार नरेंद्र पारवानी
आरोपी ने साथियों को बुलाया और किया हमला
व्यापारी ने जब पत्नी के साथ की गई अभद्रता का विरोध किया, तो युवक ने साथियों को बुला लिया। कुछ ही समय में 10-12 लोग पहुंच गए। आरोपियों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को घसीटा। कुर्सी, डंडों व लोहे की रॉड से व्यापारी की पिटाई की। इसके बाद वहां से भाग गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सूचना पर रात 10 बजे व्यापारी और स्थानीय लोग कोतवाली थाना और अस्पताल पहुंच गए। व्यापारी संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरों में वारदात

कुर्सी पर बैठे ने फोन करके साथियों को बुला लिया।

इसके बाद आरोपी दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे।

आरोपियों ने मिलकर दुकानदार पर हमला कर दिया।

दुकानदार को आरोपियों ने जमकर पीटा।