रिंकू सिंह 17 अगस्त को खेलेंगे टी20 मुकाबला, 6 टीमें लेंगी हिस्सा

रिंकू सिंह 17 अगस्त को खेलेंगे टी20 मुकाबला, 6 टीमें लेंगी हिस्सा


Last Updated:

Rinku Singh face of Meerut Mavericks vs Kanpur Superstars: रिंकू सिंह 17 अगस्त से टी20 लीग में खेलेंगे. वह यूपी टी20 लीग में मेरठ मावरिक्स टीम का हिस्सा होंगे. यूपी टी20 लीग के तीसरे एडिशन का आयोजन सत्रह अगस्त …और पढ़ें

रिंकू सिंह 17 अगस्त को खेलेंगे टी20 मुकाबला, 6 टीमें लेंगी हिस्सारिंकू सिंह 17 अगस्त को उतरेंगे मैदान पर.

नई दिल्ली. रिंकू सिंह टी20 लीग में खेलने को तैयार हैं. वह यूपी टी20 लीग में मेरठ मावरिक्स की ओर से खेलने उतरेंगे. यूपी टी20 लीग के तीसरे एडिशन का आगाज 17 अगस्त से होगा. पहले मैच में ही रिंकू सिंह की टीम कानपुर सुपरस्टार्स से भिड़ेगी. इस मैच में रिंकू सिंह पर सबकी नजरें रहेंगी. रिंकू लंबे समय बाद मैदान पर चौकेछक्के लगाते हुए दिखेंगे. सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई के बाद रिंकू पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे. रिंकू के अलावा इस लीग में ध्रुव जुरेल भी खेलेंगे जो हाल में इंग्लैंड दौरे से भारत लौटे हैं. जुरेल गोरखपुर लॉयंस टीम की ओ से खेलेंगे.

यूपी टी20 लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों में मेरठ मेवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्रास, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कन शामिल हैं. फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा. लीग में 34 मैच खेले जाएंगे. लीग मुकाबलों में टॉप 4 में रहने वाली टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी. लीग के सभी मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. डबल हेडर मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी वहीं दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से आयोजित होंगे.

रिंकू सिंह ने हाल में ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए देखे गए. जहां उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने सरप्राइज एंट्री से अपने होने वाले पित रिंकू को चौंका दिया. रिंकू को हाल में योगी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त किया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

रिंकू सिंह 17 अगस्त को खेलेंगे टी20 मुकाबला, 6 टीमें लेंगी हिस्सा



Source link