विदिशा के मेडिकल कॉलेज में देहदान: एनाटॉमी विभागाध्यक्ष बोलीं- 180 विद्यार्थियों वाले कॉलेज के लिए यह देहदान महत्वपूर्ण – Vidisha News

विदिशा के मेडिकल कॉलेज में देहदान:  एनाटॉमी विभागाध्यक्ष बोलीं- 180 विद्यार्थियों वाले कॉलेज के लिए यह देहदान महत्वपूर्ण – Vidisha News


विदिशा में एक अनूठा देहदान का मामला सामने आया है। डॉ. अभय दातार के परिवार से जुड़े बबलू का पार्थिव शरीर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंपा गया। बबलू 18 वर्ष की उम्र से दातार परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने कभी अपने परिवार या

.

देहदान में सबसे बड़ी चुनौती पंचनामा तैयार करने की थी। कोतवाली पुलिस बिना पहचान और परिजनों के पंचनामा बनाने को तैयार नहीं थी। डॉ. दातार ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश गुप्ता से संपर्क किया। गुप्ता के निर्देश पर एसपी रोहित कासवानी के हस्तक्षेप से पंचनामा बना और देहदान संभव हो सका।

विदिशा में स्टूडेंट्स के लिए देहदान किया गया।

एनाटॉमी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि देव पुजारी के अनुसार एक शरीर से कई मेडिकल छात्रों को सीखने का मौका मिलता है। 180 विद्यार्थियों वाले कॉलेज के लिए यह देहदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. जी.के. माहेश्वरी, अतुल शाह, नीता सराफ, चिपीन सराफ, सोहेल अहमद बबलू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। डॉ. दातार ने पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार जताया।



Source link