वोट चोरी मुद्दे पर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला: रीवा जिलाध्यक्ष ने कहा- लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की – Rewa News

वोट चोरी मुद्दे पर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला:  रीवा जिलाध्यक्ष ने कहा- लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की – Rewa News


रीवा में जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च निकाला। इसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। गुरुवार रात हुए इस कैंडल मार्च में सैकड़ों संख्या में लोग शामिल हुए।

.

बताया गया कि रीवा के जिलाध्यक्ष ई. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में “संविधान की रक्षा व वोट चोरी के खिलाफ” कैंडल मार्च निकाली गई। यह यात्रा शिल्पी प्लाजा चौराहा से प्रारंभ होकर प्रकाश चौक, स्टेच्यू चौक,साई मंदिर होते हुए शिल्पी प्लाजा तक पहुंची।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

हाथों में कैंडल लेकर कांग्रेस ने जुलूस निकाला।

पिछले 10 वर्षों से जनता लगातार यह सवाल उठाती रही है। लोग भाजपा को वोट नहीं देते, फिर भी उनकी जीत होती है। उन्होंने कहा कि देशभर में वोट चोरी के सबूत सामने आए हैं। निर्वाचन आयोग ने इन तथ्यों को छिपाने का काम किया।

जिस तरह से पूरे मामले को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों ने एक साथ विरोध जताया है। आगे भी यह विरोध प्रदर्शन जारी रहने वाला है।



Source link