शाजापुर के सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार शाम 8 बजे अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तम मीणा और जिला अस्पताल के डॉ. सचिन नायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन
.
मुख्य अतिथि उत्तम मीणा ने कहा कि यह दिवस अखंड भारत के संकल्प को दोहराने का एक अवसर है। उन्होंने भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। मीणा ने युवाओं से हिंदू समाज की एकता और मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
मीणा ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्व भी समझाया। उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन करने की परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी यह परंपरा कितनी प्रासंगिक साबित हुई थी। उन्होंने देश की मिट्टी को मां के समान बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के संगठित होने से ही अखंड भारत का सपना साकार हो पाएगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर 200 से अधिक की संख्या में हिंदू समाज के युवा उपस्थित थे।