सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत: राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला था, प्लास्टिक टब बेचने का काम करता था – AKODIA News

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत:  राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला था, प्लास्टिक टब बेचने का काम करता था – AKODIA News



अकोदिया-सारंगपुर मार्ग पर भैंस रोड जोड़ के पास एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे स्टेट हाईवे 41 की है।

.

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ निवासी 25 वर्षीय तूफान सिंह के रूप में हुई है। तूफान सिंह ग्रामीण इलाकों में प्लास्टिक के टब बेचने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और डायल 100 मौके पर पहुंची।

सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब तूफान सिंह अपने साथियों के साथ दूसरी बाइक पर जा रहा था। टक्कर के समय उसने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी निकल गया और उसकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद घटना स्थल पर खड़े ट्रक का ड्राइवर मौजूद नहीं था। पुलिस ने

मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है।



Source link