मंदसौर में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मंदसौर में गुरुवार शाम शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जब अखंड भारत तिरंगा यात्रा समिति की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा रैली में हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में हिंदुस्तानी परचम लिए भीड़ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों स
.
अखंड भारत तिरंगा यात्रा समिति के गौरव अग्रवाल ने बताया इस तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑपरेशन सिंदूर और आजादी का जश्न एक साथ मनाया गया। यह यात्रा देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत थी और मंदसौर नगर ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
हाथों में तिरंगा लेकर लोग यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा नगर की मुख्य गलियों और रास्तों से होकर निकली।
रैली के समापन पर पटाखे फोड़े, जश्न मनाया रैली का आगाज शाम 6 बजे आजाद चौक से हुआ। शुक्ला चौक, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, श्री कोल्ड, संजीत नाका, बीपीएल चौराहा और गांधी चौराहा होते हुए रात 8:30 बजे भारत माता चौराहे पर रैली का समापन हुआ। यहां भारत माता की आरती की गई और डेढ़ घंटे तक भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया।
रैली में महिला ई-रिक्शा चालक भी शामिल हुईं। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने फूल बरसाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

यात्रा के समापन पर शाम के समय आतिशबाजी की गई।

भारत माता चौराहे पर यात्रा का समापन हुआ।

रास्ते में व्यवस्थाएं देखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

ऑटो पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकाली गई।