3 क्रिकेटर जो भारत के बाद दूसरे देश के लिए भी खेले, एक तो पाकिस्तान का पहला कप्तान बना

3 क्रिकेटर जो भारत के बाद दूसरे देश के लिए भी खेले, एक तो पाकिस्तान का पहला कप्तान बना


Last Updated:

Cricketer who played for India and Pakistan: दुनिया में तीन क्रिकेटर ऐसे हुए हैं जो भारत और पाकिस्तान दोनों देश के लिए खेले. अब्दुल कारदार तो भारत के लिए खेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बने.

3 क्रिकेटर जो भारत के बाद दूसरे देश के लिए खेले, एक पाकिस्तान का कप्तान भी बनाभारत और पाकिस्तान के प्रशंसक मैच से पहले जोरआजमाइश करते हुए.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है. लेकिन कुछ ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं जिन्होंने दोनों देशों के लिए टेस्ट मैच खेला है. यह संभव हुआ 1947 में देश के बंटवारे के चलते. बंटवारे के तुरंत बाद अब्दुल हफीज कारदार और आमिर इलाही भारत छोड़ पाकिस्तान चले गए. दोनों ने पाकिस्तान क्रिकेट की कमान संभाली. अब्दुल हफीज कारदार तो पाकिस्तान के पहले कप्तान बने. गुल मोहम्मद की कहानी कुछ अलग है. वे 1955 तक भारत में रहे. फिर पाकिस्तान चले गए और वहां के लिए क्रिकेट खेला.

अब्दुल हफीज कारदार, गुल मोहम्मद और आमिर इलाही, ये वह दुर्लभ नाम हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला है. इन तीनों में अब्दुल हफीज कारदार ने अपनी सबसे अलग पहचान बनाई. अब्दुल कारदार ने भारत की ओर से 1946 में इंग्लैंड का दौरा किया. उन्होंने इस दौरे पर तीन टेस्ट खेले और जिसमें 80 रन बनाए.अब्दुल कारदार ने इसके बाद 1952 से 1958 तक 23 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की. उन्होंने इन मैचों में 927 रन और 21 विकेट लिए.

पाकिस्तान के लिए भी खेला और खिलाफ भी
लाहौर में जन्मे गुल मोहम्मद पाकिस्तान के वह खिलाड़ी हैं जो उसके लिए भी खेले और उसके खिलाफ भी. दरअसल, उनके करियर की शुरुआत 1946 में हुई. उन्होंने 1946 से 1952 के बीच भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले. इसके बाद 1955 में वे पाकिस्तान चले गए. उनका पाकिस्तान की टीम में सलेक्शन भी हुआ लेकिन वे अपने इस ‘दूसरे’ देश के लिए सिर्फ एक एक टेस्ट मैच खेल पाए. गुल ने 1947 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में 319 रन की पारी खेली थी. गुल मोहम्मद मीडियम पेसर और अटैकिंग बैटर थे.

भारत के लिए डेब्यू और आखिरी मैच पाकिस्तान के लिए
आमिर इलाही तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत और पाकिस्तान के लिए खेले. लेकिन उनकी कहानी गुल मोहम्मद और अब्दुल कारदार से अलग है. गुल मोहम्मद और अब्दुल कारदार भारत के लिए अपना पहला मैच तब खेला जब देश आजाद नहीं हुआ था. लेकिन आमिर इलाही ने भारत के लिए आजादी के बाद 12 दिसंबर (1947) को डेब्यू किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान रास आ गया. आमिर इलाही भारत छोड़ पाकिस्तान चले गए. जब 1952 में पाकिस्तानी टीम भारत आई तो वे भी इसका हिस्सा थे. उन्होंने फिर भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेले. हालांकि, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंन भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच में 81 रन बनाए और 7 विकेट झटके.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

3 क्रिकेटर जो भारत के बाद दूसरे देश के लिए खेले, एक पाकिस्तान का कप्तान भी बना



Source link