Last Updated:
Anaya Bangar Bigg Boss 19: लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं. सलमान खान के इस शो के लिए अनाया को किसने ऑफर दिया है. भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया पिछले कुछ समय से च…और पढ़ें

नई दिल्ली. लड़का से लड़की बनीं क्रिकेटर अनाया बांगर जल्द बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं. सलमान खान के शो बिग बॉस से अनाया को ऑफर आया है. सलमान खन की ओर से होस्ट किया जाने वाला विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस जल्द कलर्स टीवी पर अपने 19वें सीजन के साथ वापसी करने वाला है. ‘घरवालों की सरकार’ नामक राजनीतिक फॉर्मेट से प्रेरित इस शो का 24 अगस्त को प्रीमियर होने वाला है. इसको लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है. इसके स्ट्रीमिंग डेट से पहले, संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.
अनाया बांगर के अलावा न्य नाम जो बिग बॉस 19 में आने की उम्मीद है, उनमें रति पांडे (मिले जब हम तुम), हुनर हाली, अपूर्व मुखिजा उर्फ द रेबेल किड, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले और भाविका शर्मा शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता शैलेश लोढ़ा, गुरचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री भी दिखाई देने की उम्मीद है.
इसके अलावा, रिपोर्ट्स का दावा है कि रैपर रफ्तार, शहनाज गिल के भाई शाहबाज, टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और पारस कलनावत भी इस सीजन में भाग लेने की संभावना है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें