विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को सैकड़ों छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र निजी ईमेल आईडी से मंगाए गए। जीएफआर 2017 और वैधानिक टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। परीक्षा परिणामों में भी अनियमितताएं सामने आई हैं। मुख्य परिसर के परिणामों में नाम छिपाए गए। मणिपुर केंद्र में नाम स्पष्ट दिखाए गए। कंप्यूटर साइंस के परिणाम जारी नहीं किए गए।
विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र।
यूजीसी-नेट और गेट योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का मौका नहीं दिया गया। सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त ड्यूटी के बावजूद कम वेतन मिल रहा है। स्थानीय आदिवासी कर्मचारियों को बिना कारण बताए नौकरी से निकाला गया है।
नर्सिंग कोर्स प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ है। बी-टेक संचालन का आश्वासन देने के बाद भी कोर्स शुरू नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इन सभी मामलों की न्यायिक और सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही घोटाले का खुलासा करने वाले छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी रखी है।