NEET UG राउंड 1 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, mcc.nic.in से करें डाउनलोड

NEET UG राउंड 1 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, mcc.nic.in से करें डाउनलोड


NEET UG 2025 Seat Allotment Result Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 काउंसलिंग के पहले चरण का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. वे उम्मीदवार जो इस प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू

MCC की ओर से जारी आधिकारिक इंफॉर्मेशन के अनुसार उम्मीदवारों को 14 अगस्त, 2025 से अपने आवंटित कॉलेज/संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य है. रिपोर्टिंग के लिए उम्मीदवारों को आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड करना होगा, जो MCC की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स लेकर जाना है जरूरी

रिपोर्टिंग के समय, उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स मूल और फोटोकॉपी के साथ ले जाने होंगे.
अलॉटमेंट लेटर
NEET UG एडमिट कार्ड
रैंक लेटर
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
10वीं, 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
अन्य संबंधित डॉक्यूमेंट्स (यदि लागू हों)

ध्यान दें: रिपोर्टिंग के लिए जो समय सीमा तय की गई है, उसके बाद कोई दावा मान्य नहीं होगा.

प्रोविजनल रिजल्ट पहले ही हो चुका था जारी

गौरतलब है कि MCC ने 12 अगस्त, 2025 को प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी किया था. उम्मीदवारों को 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक किसी भी विसंगति की जानकारी mccresultquery@gmail.com पर ईमेल द्वारा भेजने का मौका दिया गया था. निर्धारित समय के बाद प्रोविजनल रिजल्ट को अंतिम रूप दे दिया गया.

NEET UG 2025 Round 1 Final Allotment Result ऐसे करें डाउनलोड

MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Current Events” सेक्शन में जाएं.
“NEET UG Counselling 2025 Round-1 Final Result” के लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में रिजल्ट दिखेगा.
भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग से पहले MCC की वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवश्यक कागजात साथ लेकर ही कॉलेज जाएं.



Source link