Surya Gochar: 17 अगस्त से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! सूर्यदेव करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, करियर से लेकर आर्थिक तंगी भी होगी दूर

Surya Gochar: 17 अगस्त से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! सूर्यदेव करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, करियर से लेकर आर्थिक तंगी भी होगी दूर


Last Updated:

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करने वाले हैं. सूर्य के सिंह राशि में आने से कुछ राशियों की स्थिति अच्छी होगी.

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करने वाले हैं. सूर्य के सिंह राशि में आने से कुछ राशियों की स्थिति अच्छी होगी.

इन राशि वालों को मान-सम्मान मिलने के साथ धन की प्राप्ति संभव है. नौकरी व व्यवसाय में भी अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है. सूर्य का सिंह गोचर 17 अगस्त को देर रात को होगा और इस राशि में सूर्य 16 सितंबर तक विराजमान रहेंगे. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार सूर्य का यह गोचर चार राशियों की किस्मत चमकाने वाला है.

सूर्य का गोचर चार राशियों को देगा लाभ
मिथुन: इस राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बहुत ही फायदेमंद रहेगा. कामकाज की परेशानियों से राहत मिलेगी. जिन डील्स या प्रोजेक्ट्स का आपको इंतजार था अब वो खत्म होगा. रुके काम बनेंगे. धन लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी.

सिंह: सूर्य का यह गोचर इस राशि के लोगों को बहुत लाभ देगा. करियर की बाधाएं दूर करेंगे. सेहत में सुधार लाएंगे. विवाह करना चाहते हैं तो रिश्ता पक्का हो सकता है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी खुशियां आएंगी.

वृश्चिक: इस राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर करना काफी शुभ रहेगा. सोना-तांबे का कारोबार करने वालों को बंपर लाभ हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. पुरानी बीमारियां दूर होंगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे.

मकर: सूर्य के इस गोचर से मकर राशि वाले जातक के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है. इसके साथ ही कमाई के कई नए स्रोत खुल सकते हैं. मान-सम्मान में भी तेजी से वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. इसके साथ ही सेहत अच्छी रहने वाली है. व्यापार में अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

सूर्यदेव करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link