Last Updated:
Virat Kohli Independence Day: विराट कोहली ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सशस्त्र बलों की जमकर प्रशंसा की और उनका उत्साह वर्धन किया. 36 वर्षीय कोहली …और पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर विराट कोहली का वीरों के नाम पोस्ट वायरल. विराट कोहली (Virat Kohli) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की.जिसमें लिखा था, ‘आज हम स्वतंत्रता में मुस्कुराते हैं क्योंकि वे अडिग साहस के साथ खड़े रहे. हम अपने नायकों के बलिदानों को इस खुशी के स्वतंत्रता दिवस पर सलाम और सम्मान करते हैं. भारतीय होने पर गर्व है. जय हिंद.’ विराट के इन शब्दों ने देशभर के प्रशंसकों के दिलों को छू लिया.
मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी देशवासियों को बधाई दी है.उन्होंने अपनी एक तस्वीर क्रिकेट के मैदान से पोस्ट की जिसमें वह बल्ले को उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. साथ ही दूसरे फोटो में फैंस तिरंगा को लिए स्टेडियम में बैठे हुए अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं. श्रेयस ने साथ ही सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.