क्या रिंकू को एशिया कप स्क्वॉड में नहीं मिलेगी जगह? गिल-श्रेयस पर मंथन जारी

क्या रिंकू को एशिया कप स्क्वॉड में नहीं मिलेगी जगह? गिल-श्रेयस पर मंथन जारी


Last Updated:

Rinku Singh Asia Cup Squad Chance: रिंकू सिंह को एशिया कप स्क्वॉड में जगह मिलना मुश्किल है. टीम इंडिया के फिनिशर का हाल में प्रदर्शन में ग्राफ नीचे गिरा है. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को होगा.श…और पढ़ें

क्या रिंकू को एशिया कप स्क्वॉड में नहीं मिलेगी जगह? गिल-श्रेयस पर मंथन जारीरिंकू सिंह को एशिया कप स्क्वॉड में जगह मिलने पर संशय.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह को एशिया कप स्क्वॉड में जगह मिलने को लेकर संदेह है. एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार (19 अगस्त) को की जाएगी. जिसमें अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति कुछ कड़े फैसले ले सकती है. भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की टीम में जगह चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं रिंकू सिंह के लिए भी 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा. रिंकू कुछ साल पहले तब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे, जब उन्होंने यश दयाल के ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल मैच जिताया था और तब से उन्हें भारतीय टीम में एक फिनिशर के रूप में देखा जाने लगा था.

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के करियर ग्राफ में हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ी गिरावट देखी गई है. और वह टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे (वह स्टैंड बाई पर थे). आईपीएल 2024 में उन्होंने केवल 113 गेंदों का जबकि 2025 के सत्र में केवल 134 गेंदों का सामना किया था, जिससे उनकी भूमिका कम होने का संकेत मिलता है. दिलचस्प बात यह है कि 2024 में वर्तमान में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ही केकेआर के मुख्य रणनीतिकार थे.

रिंकू की स्थिति थोड़ी अस्थिर नजर आती है
केकेआर के पूर्व थिंक-टैंक प्रमुख ने जिस तरह से रिंकू का इस्तेमाल किया, उससे यह संकेत मिलता है कि उनकी योजनाओं में अलीगढ़ के इस बाएं हाथ के खिलाड़ी की भूमिका बहुत सीमित थी.प्रत्येक बल्लेबाजी स्थान के लिए हो रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कोई भी पक्के तौर पर यह नहीं कह सकता कि रिंकू अगले वर्ष की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए स्वतः पसंद होंगे. लेकिन अगर इस समय केवल एशिया कप टी-20 को ही ध्यान में रखा जाए तो रिंकू की स्थिति थोड़ी अस्थिर नजर आती है.

अभिषेक, तिलक, सूर्या, संजू और पंड्या की जगह पक्की
यदि सभी फिट और उपलब्ध रहे तो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (बल्लेबाज-विकेटकीपर), तिलक वर्मा, कप्तान सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या का शीर्ष पांच में चयन तय है. आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गिल और यशस्वी जायसवाल टीम में वापसी करते हैं तो चयनकर्ताओं को एक या दो स्थानों को लेकर कुछ समझौता करना होगा. एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने पीटीआई से कहा, ‘हम अक्सर लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि अमुक खिलाड़ी को चुनना चाहिए, लेकिन कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि ‘किसकी जगह’? श्रेयस अय्यर ने 180 के स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए हैं, लेकिन वह शीर्ष चार में बल्लेबाजी करते हैं. उनके लिए जगह कहां है.’

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बाहर नहीं बिठाया जा सकता
पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कह, ‘अगर आप अभी अपने शीर्ष पांच खिलाड़ियों में बदलाव नहीं कर सकते तो शुभमन को नहीं चुन सकते. अगर आप अभी शुभमन को चुनते हैं, तो जाहिर है कि टेस्ट कप्तान को बाहर नहीं बिठाया जा सकता.’ भारत के लिए खेल चुके पूर्व चयनकर्ता ने कहा, ‘तो आप समझौता कहां करेंगे? मुझे तो रिंकू की जगह पर संदेह नज़र आ रहा है क्योंकि बल्लेबाजी क्रम में उनकी उतनी ज़रूरत नहीं है. और ध्यान रहे, हम जायसवाल की बात ही नहीं कर रहे हैं.’ यदि रिंकू के साथ समझौता भी कर लिया जाए, तब भी शिवम दुबे (क्योंकि नितीश रेड्डी के फिट होने की संभावना नहीं है) और जितेश शर्मा (दूसरे विकेटकीपर) टीम में होंगे, जो फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभा सकते हैं. एशिया कप के टीम चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

क्या रिंकू को एशिया कप स्क्वॉड में नहीं मिलेगी जगह? गिल-श्रेयस पर मंथन जारी



Source link