तेंदुलकर फैमिली में गजब का नंबर गेम… सचिन-अंजलि से मिल रहा अर्जुन-सानिया का मेल, उम्र का इत्तेफाक या किस्मत?

तेंदुलकर फैमिली में गजब का नंबर गेम… सचिन-अंजलि से मिल रहा अर्जुन-सानिया का मेल, उम्र का इत्तेफाक या किस्मत?


Arjun Tendulkar Saaniya Chandok Age Difference: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 वर्षीय अर्जुन ने सानिया चंदोक से सगाई की है. सानिया मुंबई स्थित पेट न्यूट्रिशन और वेलफेयर फर्म ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी’ में नामित पार्टनर और निदेशक हैं. सगाई की खबर सामने आने के बाद लोगों ने दोनों के उम्र की चर्चा शुरू कर दी है. कुछ ऐसा ही अर्जुन के पिता सचिन के साथ भी हुआ था.

उम्र का किस्मत कनेक्शन

इसे किस्मत कहें या महज संयोग, सचिन के बाद उनके बेटे अर्जुन की होने वाली वाइफ में उनसे उम्र में बड़ी हैं. सचिन और अंजलि तेंदुलकर की उम्र में 5 साल का अंतर है. अंजलि भारत के महान क्रिकेटर से 5 साल बड़ी हैं. अब अर्जुन की बात करें तो उनकी मंगेतर सानिया चंडोक उम्र में उनसे एक साल से ज्यादा बड़ी हैं. अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था. वहीं, सानिया 23 जून 1998 को पैदा हुई थीं. अर्जुन अपनी बहन सारा तेंदुलकर से 2 साल छोटे हैं.

ये भी पढ़ें: ये 4 खिलाड़ी एशिया कप में खेलने के दावेदार, बल्ले से उगलते हैं आग, अब किसे चुनेंगे कोच और सेलेक्टर्स?

कौन हैं साानिया चंडोक?

सानिया चंडोक प्रमुख मुंबई के व्यवसायी रवि घई की पोती हैं, जो ‘ग्रैविस ग्रुप’ के चेयरमैन हैं. ‘ग्रैविस ग्रुप’ हॉस्पिटैलिटी और फूड-एंड-बेवरेज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है. इस समूह के प्रमुख उद्यमों में प्रसिद्ध ‘क्वालिटी आइसक्रीम’ शामिल है, जिसे परिवार के मुखिया आई.के. घई ने स्थापित किया था. इसके अलावा ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ और मरीन ड्राइव पर स्थित शानदार ‘इंटरकांटिनेंटल होटल’ भी इसी समूह का हिस्सा है. हाल ही में यह परिवार होटल के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद के कारण चर्चा में था.

ये भी पढ़ें: IPL 2025 के 5 हीरो, जो एशिया कप टीम से रह सकते हैं बाहर, गौतम गंभीर-अजीत अगरकर तोड़ देंगे दिल!

सानिया का करियर और सारा तेंदुलकर से दोस्ती

‘मिस्टर पॉज पेट स्पा’ में निदेशक होने के अलावा कंपनी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार सानिया इस कंपनी की संस्थापक भी हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है. उसी पोस्ट से यह भी पता चलता है कि सानिया ने 2024 के अंत में वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस से वेटरनरी टेक्निशियन का डिप्लोमा भी प्राप्त किया था. सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के साथ सानिया की कुछ हाल की तस्वीरें भी देखी हैं. इनमें वे इस साल की शुरुआत में जयपुर की यात्रा के दौरान और हाल के आईपीएल सीजन में मैचों के दौरान साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं.

अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं

सगाई को निजी रखने का फैसला सानिया की प्रोफाइल से मेल खाता है. वह काफी हद तक लाइमलाइट से दूर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवारों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सगाई समारोह केवल करीबी परिवार और दोस्तों के बीच आयोजित किया गया था.



Source link