मृतक ठाकुरदास पटवा की फाइल फोटो।
दतिया में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बसवाहा गांव में गुरुवार को खेत में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन रात में शव को थाने ले गए और खेत मालिक पर एफआईआर की मांग को लेकर हंगामा किया।
.
बसवाहा निवासी रामकुमार पटवा ने बताया कि वे अपने चाचा ठाकुरदास पटवा, बेटे विशाल पटवा और गांव के माते कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, राहुल पटवा व लला विश्वकर्मा के साथ विनोद पटेल के खेत पर खाद छिड़कने का काम कर रहे थे।
मौके पर हुई मौत इसी दौरान मजदूर कमलेश कुशवाहा का पैर मोटर पंप के लिए खेत से निकले करंट वाले तार से टच हो गया। उसे बचाने पहुंचे ठाकुरदास पटवा करंट की चपेट में आ गए। कमलेश तो सुरक्षित बच गया, लेकिन ठाकुरदास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने शव थाने में रखकर किया हंगामा परिजनों का आरोप है कि हादसे से पहले सभी मजदूरों ने खेत मालिक को करंट वाला तार हटाने के लिए कहा था, लेकिन उसने लापरवाही बरतते हुए कह – “मरेगा नहीं कोई, काम करो”। बाद में ये हादसा हो गया।
मालिक पर एफआईआर की मांग परिजनों ने खेत मालिक पर एफआईआर की मांग की और शव थाने ले जाकर हंगामा किया। टीआई सविता शर्मा ने समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।