स्वतंत्रता दिवस पर विदिशा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। दुर्गा नगर चौराहे से यात्रा की शुरुआत हुई। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों
.
यह यात्रा पिछले 10 वर्षों से परंपरा के रूप में निकाली जा रही है। शहर के युवा सौरभ महाराज अपने जन्मदिन के अवसर पर इसे आयोजित करते हैं। इस बार यात्रा ऑडिटोरियम, ओवर ब्रिज, नीम ताल, तिलक चौक और मुख्य बाजार से होते हुए माधवन चौराहे तक पहुंची। समापन शहीद स्तंभ पर भारत माता की आरती के साथ हुआ।
विदिशा और आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं ने पगड़ी बांधकर गर्व के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। समापन पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
देखिए तस्वीरें…






