पहली बार LED से मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण: टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर नया बदलाव; परेड के बाद जवान और कैडेट्स हुए मुक्त – Tikamgarh News

पहली बार LED से मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण:  टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर नया बदलाव; परेड के बाद जवान और कैडेट्स हुए मुक्त – Tikamgarh News


परेड ग्राउंड में एलईडी पर हुआ सीएम के भाषण का लाइव प्रसारण पहली बार किया गया। 

टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। कलेक्टर विवेक श्रुति ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। कलेक्टर और एसपी ने फूलों से सजी सफेद कार में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

.

कलेक्टर और एसपी ने फूलों से सजी सफेद कार में सवार होकर परेड को सलामी दी।

पुलिस जवानों ने बंदूक से तीन बार हर्ष फायर किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस वर्ष एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला।

परेड के बाद पुलिस जवानों और एनसीसी कैडेट्स को ग्राउंड में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं पड़ी। पहले मुख्यमंत्री के संदेश के दौरान उन्हें करीब आधा घंटा धूप में खड़े रहना पड़ता था।

दूसरा प्रमुख बदलाव मुख्यमंत्री के संदेश के प्रसारण में देखा गया। कलेक्टर ने संदेश का वाचन नहीं किया गया। इसके बजाय ग्राउंड में लगी एलईडी स्क्रीन पर सुबह 9:25 बजे मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

समाजसेवी मनीराम कटहल ने इस बदलाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले उमस भरी गर्मी में घंटों खड़े रहने से जवानों और कैडेट्स को परेशानी होती थी। कई बार स्कूली बच्चों को चक्कर भी आ जाते थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। अंत में कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया।

देखिए अगल-अलग कार्यक्रम के 4 तस्वीर

कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते कार्यकर्ता।

ध्वजारोहण करते कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह।

ध्वजारोहण करते कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह।

परशुराम सेना ने महेंद्र सागर तालाब पर रखा ध्वजारोहण कार्यक्रम।

परशुराम सेना ने महेंद्र सागर तालाब पर रखा ध्वजारोहण कार्यक्रम।

भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण करती जिला अध्यक्ष ।

भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण करती जिला अध्यक्ष ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी मौजूद रहे।

कांग्रेसी नेता मुख्य समारोह में दिखाई नहीं दिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने ताल दरवाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला सहित कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया।



Source link