बीजेपी विधायक ने जूता पहनकर शहीद का माल्यार्पण किया: नरेंद्र प्रजापति एक बार फिर विवादों में आए, कांग्रेस बोली- सत्ता का दंभ सिर चढ़ा – Rewa News

बीजेपी विधायक ने जूता पहनकर शहीद का माल्यार्पण किया:  नरेंद्र प्रजापति एक बार फिर विवादों में आए, कांग्रेस बोली- सत्ता का दंभ सिर चढ़ा – Rewa News



रीवा के मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जहां उन्होंने रीवा के लाल शहीद मेजर आशीष दुबे की प्रतिमा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जूता पहनकर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

.

क्या है पूरा मामला दरअसल भाजपा विधायक 15 अगस्त के अवसर पर शहीद मेजर आशीष दुबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सांदीपनि स्कूल) मनगवां में ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं और अभिवावक सहित स्थानीय लोग भी मौजूद थे। लेकिन विधायक ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचते ही सीधे शहीद की प्रतिमा की ओर रुख किया।

जूते पहनकर शहीद किया माल्यार्पण इसके पहले की स्थानीय लोग कुछ कह पाते विधायक जूते पहनकर ही शाहिद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच गए और माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर दी। हालांकि आसपास मौजूद कुछ लोग आश्चर्य भरी निगाहों से उनकी तरफ देख रहे। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हुआ।

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो मामला उस वक्त सुर्खियों में आ गया। जब शुक्रवार शाम कांग्रेस के सोशल मीडिया पैनल की नजर विधायक के लाइव पर पड़ी। जिसे भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से लाइव किया गया था। कांग्रेस के आईटी सेल न्यूज़ से बारीकी से देखा इसके बाद विधायक कि गलती को पकड़कर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कांग्रेस बोली- सत्ता का नशा सिर चढ़ा पूरे मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने इस घटनाक्रम को शर्मनाक और शहीद का अपमान बताया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति को पहले ही पंचवर्षीय में सत्ता का इतना दंभ चढ़ गया है कि वह आम आदमी को कीड़ा मकोड़ा समझ रहे हैं।

शहीदों का भी खुलकर अपमान करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे अच्छा तो अगर भाजपा विधायक माल्यार्पण ना करते तो शहीद की गरिमा बनी रहती। कांग्रेस पार्टी शहीद के इस अपमान की कड़ी निंदा करती है और विधायक को माफी मांगने के लायक भी नहीं समझती है। अगले चुनाव में जनता ही विधायक को इसका जवाब देगी।



Source link