मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को मिला वीरता पुरस्कार: साल 2023 में बालाघाट एसपी रहते हुए 2 माओवादियों को किया था ढेर, 28 लाख के इनामी थे दोनों – Morena News

मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को मिला वीरता पुरस्कार:  साल 2023 में बालाघाट एसपी रहते हुए 2 माओवादियों को किया था ढेर, 28 लाख के इनामी थे दोनों – Morena News



मुरैना जिले के एसपी समीर सौरभ को आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके साथ उनकी टीम के पांच अन्य पुलिस अधिकारी भी इस सम्मान से नवाजे गए। दरअसल उन्होंने 2023 में 2 माओवादियों को ढेर किया था।

.

28 लाख के इनामी थे माओवादी घटना साल 2023 की है, जब समीर सौरभ की पोस्टिंग बालाघाट जिले के एसपी थे। 21 और 22 अप्रैल की रात को, उन्होंने अपनी टीम के साथ कान्हा क्षेत्र के कारला गांव में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था।

इस मुठभेड़ में पुलिस ने 28 लाख रुपए के इनामी दो माओवादी मार गिराए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस को इन नक्सलियों से थ्री-नॉट-थ्री की दो राइफल भी मिलीं। यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी गई।

अब स्वतंत्रता दिवस मिला अवॉर्ड 2 साल बाद नक्सल ऑपरेशन के दौरान दिखाई गई बहादुरी और सूझबूझ के लिए शुक्रवार को भोपाल में एसपी समीर सौरभ और उनकी टीम को वीरता पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे अधिकारी प्रदेश का गर्व हैं।



Source link