Virat Kohli Record: एशिया कप 2025 के लिए मंच सच चुका है. मेगा टूर्नामेंट में एक महीने से भी कम समय बचा है. सभी फैंस इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर विराट कोहली को मिस करेंगे. उनके एक बड़े रिकॉर्ड पर भी खतरे के बादल छाए हुए हैं, जिसके लिए विराट कोहली ने 14 साल टी20 क्रिकेट में पापड़ बेले. टीम इंडिया का एक बल्लेबाज है जिसने महज 83 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ही ये कारनामा कर दिखाया है.