शाजापुर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खिलाड़ियों ने रखी एक और कोर्ट की मांग
शाजापुर खेल प्रशाल में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण विधायक अरुण भीमावद और कलेक्टर ऋजु बाफना ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
.
कलेक्टर और विधायक ने इस अवसर पर शटल और बैडमिंटन रैकेट से खेल का आनंद भी लिया। लोकार्पण समारोह में खिलाड़ियों ने विधायक भीमावद के सामने एक नई मांग रखी।
उन्होंने एक और बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मांग की। खिलाड़ियों का कहना था कि एक कोर्ट खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे सभी को खेलने का पूरा मौका नहीं मिल पाता।
विधायक अरुण भीमावद ने खिलाड़ियों की मांग को सकारात्मक रूप से लिया। उन्होंने जल्द ही एक अतिरिक्त बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण का आश्वासन दिया।