सीधी में ग्राम सभा में रोजगार सहायकों के बीच मारपीट: नशे में धुत रोजगार सहायक ने साथियों में चले लात-घूंसे, कागजात भी फाड़े – Sidhi News

सीधी में ग्राम सभा में रोजगार सहायकों के बीच मारपीट:  नशे में धुत रोजगार सहायक ने साथियों में चले लात-घूंसे, कागजात भी फाड़े – Sidhi News



मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर एक ग्राम सभा के दौरान हिंसक घटना सामने आई। ग्राम पंचायत बारी में दोपहर करीब 2 बजे यह घटना हुई।

.

ग्राम रोजगार सहायक विजय कुमार मिश्रा ग्रामीण शान बहादुर यादव के साथ पंचायत भवन में मौजूद थे। इसी दौरान ग्राम पड़खुरी के रोजगार सहायक मेघराज यादव कुछ साथियों के साथ नशे की हालत में वहां पहुंचे।

मेघराज यादव और उनके साथियों ने विजय कुमार मिश्रा के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने मिश्रा की गर्दन पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। यह सब ग्राम सभा के दौरान हुआ, जब वहां कई लोग मौजूद थे।

मिश्रा के अनुसार, मेघराज ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनका शर्ट फाड़ दिया और जिला पंचायत सीईओ के आदेश समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी फाड़ डाले।

बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link