स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रौशन सिंह करेंगे ध्वजारोहण: आजादी की 79 वर्षगांठ पर दशहरा मैदान पर आयोजन – Ujjain News

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रौशन सिंह करेंगे ध्वजारोहण:  आजादी की 79 वर्षगांठ पर दशहरा मैदान पर आयोजन – Ujjain News



स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली।

15 अगस्त को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उज्जैन के दशहरा मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे परेड की सलामी लेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मा

.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:58 बजे होगा। इसके बाद प्रातः 9:00 बजे कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। इसके अंतर्गत राष्ट्रगान, परेड की सलामी, मुख्यमंत्री संदेश का वाचन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लगभग 10:15 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के इस महापर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री का संदेश का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रसारण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

मुख्यमंत्री का यह संदेश भोपाल से 15 अगस्त को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान प्रसारित किया जाएगा, जिसे उज्जैन के दशहरा मैदान पर भी सीधे प्रसारित किया जाएगा।



Source link