Last Updated:
Independence Day 2025 Virat Kohli is The Only Indian To Score Century : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अकेले ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिसे 15 अगस्त पर शतक बनाया है.
15 अगस्त पर शतक बनाने वाले विराट कोहली अकेले भारतीय 2019 में जब भारत वेस्टइंडीज के दौरे पर था कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. वह स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं. यह ऐतिहासिक शतक पोर्ट ऑफ स्पेन में सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में आया. मैच 14 अगस्त को शुरू हुआ था लेकिन बारिश के कारण 15 अगस्त (भारत समय) की शुरुआती घंटों तक खिंच गया.
त्रिनिदाद और टोबैगो में देरी से शुरू होने के कारण जब दूसरी पारी शुरू हुई तब भारत में आधी रात के बाद का समय हो चुका था. कोहली ने तारीख बदलने के बाद 15 अगस्त के आने के शुभ दिन पर मौके को भुनाया और कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 99 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए जिसमें 14 चौके शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 115.15 था. भारतीय टीम ने यादगार जीत हासिल की और विराट कोहली 15 अगस्त पर शतक जमाने वाले अकेले भारतीय बन गए.
बारिश से प्रभावित मैच में आसान जीत
भारत स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है?
भारत स्वतंत्रता दिवस मनाता है जिससे कि देश की लगभग 200 साल की ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी को पूरा देश याद रखे. जिन लोगों ने भारत को आजाद कराने में अपनी जान की बाजी लगाई, उसे आने वाली पीढ़ी भूल ना जाए. 15 अगस्त 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 लागू हुआ जिसने औपचारिक रूप से ब्रिटिश शासन को खत्म कर भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया.
विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेलने पर मजबूर
एक बल्लेबाज जिसने दुनियाभर में जाकर रनों का अंबार लगाया. जिसके नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड है. उसे बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किए बिना टीम में जगह नहीं देता. टेस्ट से संन्यास लेने से पहले इस दिग्गज को घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलना पड़ा था. अब खबर है कि वनडे टीम में जगह बनाने के लिए भी उनको विजय हजारे ट्रॉफी में उतरना होगा. ये इतने महान खिलाड़ी को नेशनल टीम में चुने जाने का पैमानी नहीं होना चाहिए. वो भी तब जबकि पिछली 15 वनडे पारी में विराट कोहली ने तीन शतक और 5 अर्धशतक जमाया हो.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें