15 August Bhopal:जश्न-ए-आजादी में डूबा भोपाल, तस्वीरें देख खुश हो जाएगा दिल

15 August Bhopal:जश्न-ए-आजादी में डूबा भोपाल, तस्वीरें देख खुश हो जाएगा दिल


Last Updated:

Tricolor Fever in MP: भारत की स्वतंत्रता के महा महोत्सव 15 अगस्त के जश्न को लेकर देश के दिल मध्यप्रदेश की राजधानी तिरंगे की रोशनी में रंगी नजर आ रही है. जहां भोपाल में ट्रेन के इंजन से लेकर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पुलिस स्टेशन सभी भारत के तीन रंगो से तिरंगमय हो उठे हैं. देखें जश्न-ए-आजादी की खास तस्वीरें.

देश के स्वतंत्रता के महोत्सव 15 अगस्त के जश्न में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी पीछे नही है. जहां भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन भी तिरंगे के तीन रंगों में रंगा नजर आ रहा है.

15 August

देश के दिल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आजादी के उत्सव की खुमारी चारों तरफ फैली है. जिसकी झलक राजधानी स्थिति पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल डिविजनल रेलवे कार्यालय में भी दिखी है.

स्वतंत्रता diwas

भारत की आजादी की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल का देश में विलय प्रतीक विलीनीकरण शहीद स्मारक द्वार भी तिरंगे की रोशनी में नहाया नजर आया. आपको बता दें भोपाल देश की आजादी के 2 साल तक भारत का हिस्सा नही था. भोपाल भारत में 1 जून 1949 में शामिल हुआ था.

15 August

मध्यप्रदेश की आजादी के महोत्सव 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में जहां चारों तरफ तिरंगा और कार्यालय तिरंगे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. जिससे भोपाल डिविजनल रेलवे ऑफिस में रखा ट्रेन इंजन भी नही बच सका और पूरा इंजन तिरंगे की रोशनी में नहा लिया.

Mohan Yadav

राजधानी भोपाल में आजादी के जश्न में सीएम मोहन यादव ने भी हिस्सा लिया. इस कड़ी में उन्होंने अपने सरकारी आवास समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में झंडा लहराकर कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता का जश्न मनाया.

15 August

देश का दिल मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले कोलार में प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई. जिसमें लगभग 1 लाख भोपाली शामिल हुए. जहां हर तरफ बस तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था. इस तिरंगा यात्रा में सीएम मोहन यादव हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ शामिल हुए थे.

15 August

देश की आजादी के उत्सव 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर झीलों के शहर भोपाल का हर सरकारी कार्यालय, तालाब यहां तक की पौधे भी भारत के तीन रंग वाले तिरंगे में रंगे नजर आए.

15 August

15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल के पुलिस थाने भी तिरंगे के रंग में सजे थे. जहां मिसरोद, टीटी नगर, शाहपुरा संग पूरा ही शहर बस तिरंगमय नजर आ रहा था.

homemadhya-pradesh

15 August Bhopal:जश्न-ए-आजादी में डूबा भोपाल, तस्वीरें देख खुश हो जाएगा दिल



Source link